आइडिया से विज्ञापन का मुख्य संदेश और उत्पाद को दिखाने का तरीका तय होता है। विज्ञापन वीडियो अधिकतम 15 सेकंड का होता है, इसलिए सिर्फ़ एक आइडिया चुनें और उसे सरल व स्पष्ट रखें। कई अलग-अलग संदेशों की तुलना में एक केंद्रित आइडिया को उपलब्ध समय में साफ़ ढंग से समझाना आसान होता है।
आगे बढ़ने से पहले देख लें कि आइडिया:
- एक ही संदेश पर केंद्रित हो — उत्पाद के एक लाभ को प्राथमिकता दे, न कि कई आइडिया मिलाकर या हर फ़ीचर समझाने की कोशिश करे।
- दर्शकों के लिए उपयुक्त हो — ऐसा दृश्य और संदेश रखे जिससे पहले चुने गए लक्षित दर्शक जुड़ सकें।
- दृश्य रूप से स्पष्ट हो — स्टोरीबोर्ड में दिखाने के लिए कोई खास गतिविधि, तुलना, प्रदर्शन या जगह सुझाए।
- सही उद्देश्य के साथ समाप्त हो — अंत में उपयुक्त एंड कार्ड, उत्पाद का नाम, प्रमोशन या कार्रवाई के लिए संदेश शामिल किया जा सके।
1. जनरेट किया गया आइडिया चुनें
- [AI से जनरेट किया गया] विकल्प चुना रहने दें और सुझाए गए आइडिया देखें। हर विकल्प में एक शीर्षक और उत्पाद को दिखाने के तरीके का छोटा-सा विवरण होता है।
- ऐसा आइडिया चुनें जिसमें उत्पाद का लाभ, दर्शक और दृश्य का संदर्भ सबसे स्पष्ट रूप से जुड़ते हों।
- उपलब्ध विकल्प गलत फ़ीचर पर ज़ोर देते हों या कैंपेन के अनुकूल न हों, तो [और आइडिया जनरेट करें] चुनें।

2. अपना आइडिया लिखें
- [अपना आइडिया इस्तेमाल करें] चुनें।
- एक सरल अवधारणा, मुख्य गतिविधि या उत्पाद प्रदर्शन, और एंड कार्ड में दिखाए जाने वाले संदेश का वर्णन करें।
- पक्का करें कि पूरा आइडिया 15 सेकंड या उससे कम के वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाया जा सके। उत्पादों के नाम, दावे, कीमतें और प्रमोशन की जानकारी भी जाँचें।

स्क्रिप्ट में बदलने के लिए आइडिया चुनने या लिखने के बाद, विज्ञापन वीडियो बनाएँ पर लौटें और [जारी रखें] पर क्लिक करें।